Skip to content

लगातार सातवें दिन गिरा शेयर बाजार:सेंसेक्स 241 अंक गिरकर 77,339 पर बंद, निफ्टी में भी 78 अंक की गिरावट

  • by

शेयर बाजार में आज यानी 18 नवंबर को लगातार 7वें कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली है। आज सेंसेक्स 241 अंक की गिरावट के साथ 77,339 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 78 अंक की गिरावट रही, ये 23,453 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। IT और बैंकिंग शेयर्स में आज गिरावट रही। TCS का शेयर आज 3.11% टूटा है। वहीं ऑटो और FMCG शेयर्स में बढ़त देखने को मिली है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार मामा अर्थ का शेयर 20% टूटा
मामा अर्थ की पेरेंट कंपनी ‘होसाना कंज्यूमर’ के शेयर में आज बड़ी तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर 20% गिरकर 297 रुपए के निचले सर्किट पर बंद हुआ। दरअसल कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी किए। जुलाई-सितंबर की अवधि में, होनासा कंज्यूमर को 19 करोड़ रुपए का घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले की अवधि में कंपनी को 29 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले गुरुवार यानी 14 नवंबर को सेंसेक्स 110 अंक की गिरावट के साथ 77,580 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 26 अंक की गिरावट रही, ये 23,532 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 429 अंक चढ़कर 52,381 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *