0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

सोने-चांदी की कीमतों में आज (18 नवंबर) बड़ी बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,069 रुपए बढ़कर 74,808 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 73,739 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। ये 2,186 रुपए बढ़कर 89,289 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 87,103 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। कीमत 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आने की गुंजाइश कम है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गूगल पर ट्रेंड कर रहा गोल्ड रेट
सोना आज 866 रुपए बढ़कर 74,605 रुपए पर पहुंच गया। इस खबर के बाद से गोल्ड रेट को गूगल पर लगातार सर्च किया जा रहा है। पिछले 30 दिनों के गूगल ट्रेंड्स को देखें तो साफ है कि गोल्ड रेट को सर्च करने का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। सोर्स- GOOGLE TRENDS

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *